
हुसैनाबाद : स्वामी विवेकानंद के 164वें जन्मदिवस के अवसर पर ए. के. सिंह कॉलेज, जपला में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में पेंटिंग, रंगोली, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम सुभग सिंह ने की। रंगोली प्रतियोगिता पाँच समूहों में आयोजित की गई। समूह ‘ए’ में पुष्पा कुमारी, रिंकी कुमारी एवं श्वेता कुमारी; समूह ‘बी’ में रिंकी कुमारी, रौनक कुमारी एवं निधि कुमारी; समूह ‘सी’ में नेहा शर्मा, प्राजक्ता कुमारी, रंजना कुमारी, शिखा सिंह एवं सोनू कुमारी; समूह ‘डी’ में ज्योति कुमारी एवं श्वेता कुमारी तथा समूह ‘ई’ में हीरालाल कुमार शर्मा ने भाग लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में नीतू कुमारी, श्वेता कुमारी, खुशबू कुमारी, सोनी कुमारी, शिल्पी कुमारी एवं अंजली कुमारी ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। क्विज प्रतियोगिता में रिंकी कुमारी, शिखा सिंह, प्राजक्ता कुमारी, राखी मेहता, ज्योति कुमारी, रिमझिम कुमारी, प्रज्ञा कुमारी एवं लाल कुमार शर्मा शामिल हुए। वहीं भाषण प्रतियोगिता में श्वेता कुमारी, प्राजक्ता कुमारी, शिखा सिंह, प्रीति मेहता, राखी मेहता, नंदनी कुमारी, रागनी कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, अंशु सिंह एवं रिंकी कुमारी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. आलोक रंजन कुमार, भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. मुकेश कुमार सिंह, प्रो. रेखा सिंह सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लेखापाल ओम प्रकाश सिंह, विवेक कुमार, निखिल सिंह, प्रिंस सिंह एवं अन्य शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी मौजूद थे। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. राम सुभग सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद महान धर्म सुधारक, समाज सुधारक, राष्ट्रप्रेमी एवं विश्व मानवतावादी थे। उन्होंने सभी धर्मों की समानता पर बल देते हुए मानवता को सर्वोपरि माना। विवेकानंद जी का दर्शन अद्वैत वेदांत पर आधारित था तथा उनका सामाजिक दर्शन वेदांती समाजवाद था। कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. राजेश कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं, जिससे विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाएँ सामने आती हैं। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्राणी विज्ञान विभागाध्यक्ष सह खेलकूद प्रभारी डॉ. राहुल कुमार सिंह ने किया।






