Earth9 भारत/अमित कुमार
पलामू : जिले में राजस्व संबंधी कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और असाधारण योगदान के लिए पांकी के अंचल अधिकारी राज कुंवर सिंह को विशेष सम्मान से नवाजा गया है। उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता ने न केवल पांकी क्षेत्र में राजस्व कार्यों को सुचारू और पारदर्शी बनाया, बल्कि उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूत किया है।
राज कुंवर सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान भूमि विवादों के शीघ्र निपटारे, राजस्व रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण, और ग्रामीणों को समय पर राजस्व सेवाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी सूझबूझ और कर्मठता से जटिल मामलों का समाधान संभव हुआ है।
सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि राज कुंवर सिंह जैसे कर्मठ अधिकारी प्रशासन के स्तंभ हैं। उनके कार्य शैली और अनुकरणीय सेवाभाव ने जिले को प्रेरणा दी है।
राज कुंवर सिंह ने इस सम्मान को पांकी क्षेत्र और वहाँ के नागरिकों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सफलता पूरी टीम और जनता के सहयोग का परिणाम है। उनका यह सम्मान पूरे पलामू जिले के लिए गर्व की बात है।
