HomeUncategorizedरांची प्रेस क्लब में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा से सम्बंधित प्रेस सम्मलेन...

रांची प्रेस क्लब में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा से सम्बंधित प्रेस सम्मलेन आयोजित किया गया

Earth9 भारत

राँची: आशीष कुमार

रांची प्रेस क्लब में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा से सम्बंधित प्रेस सम्मलेन आयोजित किया गया ी

यह प्रतियोगिता दिनांक 27 अप्रैल 2025 को रांची स्थित गुरुनानक हाइयर सेकेंडरी स्कूल में
सड़क सुरक्षा चित्रकला प्रतियोगिता के जागरूकता कार्यक्रम के तहत निम्नलिखित प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है:

D.A.V. निरजा सहाय पब्लिक स्कूल
सेंट फ्रांसिस स्कूल, बन्होरा
सेंट जेवियर्स स्कूल
सेंट फ्रांसिस स्कूल, हरमू
विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल
एस. आर. डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग

इस प्रतियोगिता में रांची के छह विभिन्न विद्यालयों से आए 2,400 से अधिक प्रतिभागि हिस्सा लेंगे और चार अलग-अलग सत्रों में रंगों व कल्पनाओं के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

जिसमे उपस्थित मुख्य अतिथि श्री जमाल ए. खान ने कहा “सड़क सुरक्षा सिर्फ नियमों तक सीमित नहीं है, यह एक जीवनशैली है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में जागरूकता पैदा होती है जो आगे चलकर समाज में बदलाव लाते हैं।”

SIP अकैडमी झारखण्ड के राज्य प्रमुख श्री इकबाल सिंह होरा ने कहा कि संस्था भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी एवं बच्चो के कौशल विकास में अपने संसथान के माध्यम से तत्पर रहेगी ।

RELATED ARTICLES

Most Popular