
पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जपला पथरा मुख्य सड़क के लंगरकोट गांव के समीप नीलगाय की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी थी। गुरुवार को स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव के आवास पर वन विभाग की टीम पहुंची। स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव, मोहम्मदगंज वन विभाग क्षेत्र पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने मृतक के पिता संजय कुमार को चार लाख का बैंक ड्राफ्ट सौंपा। मालूम हो हैदरनगर थाना क्षेत्र के बरेवा गांव निवासी संजय कुमार का पुत्र सिद्दार्थ कुमार 21वर्ष बीते 29 जनवरी 2025 को एक शादी समारोह से अपने बाइक से घर लौट रहा था इसी क्रम में जपला पथरा मुख्य सड़क के लंगरकोट मुरली पहाड़ी के समीप उसके बाइक पर नीलगाय ने छलांग लगा दी थी। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया था जहां चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया था। स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने परिजनों को आश्वस्त कराया था की आपदा राहत कोष के तहत वन विभाग द्वारा उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। मौके पर फॉरेस्टर संदीप कुमार, मुकेश कुमार, राजद नेता विनय सिंह यादव, अशोक यादव, सुदेश्वर राम समेत अन्य व वनकर्मी मौजूद थे।






