Earth9 भारत /संजीत शर्मा
रांची, 27 जनवरी 2025: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय, आशीर्वाद भवन, हरमू में आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने भारतीय तिरंगा फहराया और देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
ध्वजारोहण के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा, “यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है। आज ही के दिन भारत ने अपना संविधान लागू किया था, जिसे बनने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। यह हमारे लोकतंत्र और स्वतंत्रता की जीत का जश्न है। हमें अपने देश के प्रति प्यार और सम्मान को बनाए रखना चाहिए। जय हिंद! जय भारत!”
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा, बरनवाल सेवा समिति के उपाध्यक्ष सुधीर प्रसाद, युवा मोर्चा संयोजक कमलेश चौधरी, अधिवक्ता जगत सोनी, सत्येंद्र यादव, सुदीप साहू, विनय चंद्रवंशी, संदीप कुमार, संतोष सोनी, कुलदीप यादव, टिंकू सोनी, बालेश्वर ठाकुर और रामदयाल उरांव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे
