झारखंड की हेमंत सोरेन अबुआ सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की। जिसके तहत हर महीने 18 साल से 50 साल तक की महिलाओं के खाते में प्रति माह 2,500 रुपए कर दिया जा रहा है। हालांकि शुरुआत के दो महीने 1000 रुपए महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। वहीं विश्रामपुर प्रखंड में अबुआ सरकार की अति अतिमहत्वाकांक्षी योजना मईयां सम्मान योजना का लाभ भैया भी ले रहे हैं। योजना का लाभ ले रहे भैया विश्रामपुर प्रखंड के सिगसिगी पंचायत स्थित सुलूमदांग गांव से आते हैं। जिनका नाम नागेंद्र यादव बताया जाता है। इनके नाम मईयां सम्मान योजना की राशि का भुगतान झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के खाता संख्या 34336077811 में हुआ है।
आखिर इतनी बड़ी लापरवाही हुआ कैसे
झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना में चयन के लिए सबसे पहले आंगनवाड़ी केंद्र या प्रखंड विकास अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त करते हुए भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा मुखिया के पास जमा करना था। जहां आंगनबाड़ी सेविका से सत्यापन कराते हुए प्रज्ञा केंद्र या सीएसपी के माध्यम आनलाईन किया जाना है। ऐसे में नागेंद्र यादव का नाम मईयां सम्मान योजना के लिए प्रविष्ट कराते हुए चयनित किया जाना एक गंभीर मामला है। शुरुआती दिनों जांच में किसी की पकड़ में नहीं आया। आखिर इसके लिए जिम्मेवार कौन






