HomeUncategorizedएंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन डिपार्मेंट का रांची में नए प्रदेश कार्यालय का किया...

एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन डिपार्मेंट का रांची में नए प्रदेश कार्यालय का किया उद्घाटन – नौशाद आलम

Earth9 भारत

राँची: आशीष कुमार

एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन डिपार्मेंट का रांची में नए प्रदेश कार्यालय का किया उद्घाटन – नौशाद आलम


रांची, 27 अप्रैल 2025 भ्रष्टाचार के विरुद्ध सक्रिय संस्था एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन डिपार्मेंट ने आज रांची में अपने नए प्रदेश कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री नौशाद आलम पुलिस उपमहानिरीक्षक(DIG)के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
मंच का संचालन जोनल सेक्रेटरी ईस्ट इंडिया के हरिनाथ साहू एवं रांची जिला डिस्टिक ऑफीसर बलदेव साहू ने किया।
इस अवसर पर डीआईजी नौशाद आलम ने सभी नव मनोनीत अधिकारियों को बधाई देते हुए विधि संवत संस्था को कार्य करने का निर्देश और मार्गदर्शन दिए। उन्होंने कहा समय-समय पर विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ने और शोषित पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु संस्था से जुड़े सभी अधिकारी आपसी समन्वयक और संगठित भाव से संबंधित विभागीय सहयोग के साथ कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से लोगों को राहत और न्याय मिलेगा।
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित सेंट्रल जॉइंट असिस्टेंट डायरेक्टर कुमार शिवम ने कहा यह नया कार्यालय हमारी टीम को बेहतर संसाधन और ऊर्जा के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्य करने में सक्षम बनाएगा।


स्टेट डायरेक्टर एम एम सिद्दीकी साहब , जोनल जोनल सेक्रेटरी ईस्ट इंडिया जोन वन के हरिनाथ साहू, स्टेट प्रशासनिक अधिकारी हजारी प्रसाद मोदी, एवं सेंट्रल एक्टिविटी इंचार्ज अजय कुमार गौतम द्वारा सभी अधिकारियों को शपथ ग्रहण दिलाया गया।
समारोह में कई अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ता व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थित दर्ज कराई।
नया कार्यालय रांची के आइटीबीपी हथिया पत्थर के समीप स्थित है, जो संस्था के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगा इस समारोह में 115 नवनियुक्त अधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता का शपथ लिया।
बताते चले की एंटीक करप्शन इन्वेस्टिगेशन डिपार्मेंट (ACID) भारत सरकार द्वारा पंजीकृत एक प्रतिष्ठित संगठन है जो भ्रष्टाचार उन्मूलन, जागरूकता अभियान और स्वतंत्र जांच जांच कार्यों के माध्यम से समाज में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह जांच संस्था भारत के सभी राज्यों में कार्य करने के तरफ अग्रषित है। आम जनता को यह संस्था न्याय दिलाने में विधि अंतर्गत तरीके से शासन प्रशासन के साथ मिलकर कार्य कर रही है सभी जनता को न्याय मिले एवं हमारा देश भ्रष्टाचार रूपी बिष बेल से मुक्त हो संस्था का मूल लक्ष्य एवं उद्देश्य है।
शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाने में मुख्य रूप से रांची जिला डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज प्रमोद प्रसाद गुप्ता, स्टेट एडिशनल सेक्रेटरी ललित दास गोस्वामी,स्टेट डायरेक्टर सूरज जायसवाल,प्रेमचंद साहू, मोहम्मद अजहर आलम,समीर सिन्हा, बलदेव साहू, प्रत्यूष जी, शिवम कुमार, रामगढ़ से अमित कुमार, गणेश जायसवाल, किशोर कुमार, रंजीत विश्वकर्मा, अमित साहू, लातेहार से डिस्टिक ऑफीसर हिम्मत सिंह, सुरेंद्र राणा, कृष्णा तिवारी, आदित्य साहू, मोहम्मद तजमुल हक, सुजल कुमार सहित विभिन्न जिलों से दर्जनों की संख्या में संस्था के अधिकारी उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular