HomeE-Paper24 को झारखंड विस का घेराव करेगी भाकपा- रूचिर तिवारी

24 को झारखंड विस का घेराव करेगी भाकपा- रूचिर तिवारी

Earth9 भारत/पलामू

संजीत कुमार

अपने हक एवं अधिकार के लड़ाई के लिए आम जनता से किया अपील।

आगामी 24 मार्च 2025 को रांची विधानसभा घेराव को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने प्रेस रिलीज जारी किया। उन्होंने कहा कि झारखंड विश्व का चुनाव संपन्न होने के बाद भी राज्य सरकार ने किया हुआ अपना वादा पूरा नहीं किया वही डाल्टनगंज के भाजपा के विधायक और सांसद निकम्मा बनकर बैठे हुए है पलामू जिला के मंत्री भी सिर्फ अफसर तक ही सीमित रह गए हैं आम जनता को रोजगार देने ,खेती की व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं शहरी पेयजल योजना का कमी का निजात दिलाने, खास महल भूमि का फ्री होल्ड करने घर बनाने के लिए बालू को सुलभ एवं फ्री करने ,कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना करने सहित जनहित में एक भी काम नहीं किया जा रहा है बल्कि पलामू सहित झारखंड खनिज संपदाओं से भरे पूरे होने के बावजूद भी चारागाह का अड्डा बना हुआ है छात्र नौजवानों को रोजगार एवं रोजगारी भत्ता के नाम पर भी यह सरकार कुछ नहीं कर रही है ऐसी स्थिति में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पलामू जिला परिषद पूरे पलामू प्रमंडल सहित झारखंड के कोने-कोने से हजारों नौजवान 24 मार्च को रांची विधानसभा का घेराव करेंगी। आप तमाम किसान मजदूर छात्र नौजवान साथियों मैंया समान योजना के लाभान्वित राशि से वंचित महिलाएं हजारों की संख्या में 24 तारीख को अपने हक एवं अधिकार की रक्षा के लिए रांची चले एवं विधानसभा गेट में ताला लगाने का काम करें। प्रेस रिलीज में वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह, कृष्ण मुरारी दुबे, समसुद्दीन अंसारी, अभय कुमार भूइंया,प्रेमचंद तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी,आलोक कुमार तिवारी, योगेंद्र सिंह , रामजीत राम प्रभु कुमार शर्मा, श्रद्धानंद तिवारी अजेश कुमार चौहान, सहित अन्य लोग थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular