Earth9 भारत/पलामू
पाटन, 2 मार्च 2025: राष्ट्रीय चेरो जनजातीय महासंघ के प्रधान महासचिव एवं लोकप्रिय विधायक माननीय रामचन्द्र सिंह का आज एक भव्य सम्मान समारोह में स्वागत किया गया। इस अवसर पर महासंघ के पाटन प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह चेरो, सचिव प्रवीण कुमार सिंह उर्फ सेर सिंह, कोषाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह चेरो, मीडिया प्रभारी इंद्रदेव सिंह उर्फ पप्पू सिंह चेरो, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह चेरो, तथा बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष सह खुरा पंचायत के मुखिया हुलास कुमार सिंह चेरो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माननीय विधायक रामचन्द्र सिंह को फूल-माला एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महासंघ की एकता और समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान जनजातीय समाज के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक समरसता पर विशेष चर्चा की गई। विधायक रामचन्द्र सिंह ने महासंघ के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और समाज के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
समारोह में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने विधायक जी के प्रति अपनी आस्था और समर्थन प्रकट किया।


