Homeजीवन मंत्रझारखंड प्रदेश के तेली साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष बने भाजपा नेता...

झारखंड प्रदेश के तेली साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष बने भाजपा नेता अजय प्रसाद गुप्ता

Earth9 भारत/संजीत कुमार


पलामू जिला के हुसैनाबाद अनुमंडल के नहर मोड़ निवासी सह भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय प्रसाद गुप्ता को राष्ट्रीय तेली साहू समाज महासंगठन का झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर अजय प्रसाद गुप्ता ने राष्टीय तेली साहू समाज महासंगठन के राष्टीय अध्यक्ष मुरारी गुप्ता और झारखंड प्रदेश महासंगठन के अध्यक्ष दिलीप कुमार नीलेश के प्रति आभार व्यक्त किया है, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर अजय प्रसाद गुप्ता कहा की संगठन से जोड़कर समाज का विकास मेरी पहली प्रथमिकता होगी .

किसी भी समाज को विकसित करने समाज के सभी लोगों को एक मंच पर आना होगा, तभी समाज विकसित हो सकता है। उन्होंने कहा की संगठन द्वारा मुझे जो भी जिम्मेवारी दी जाएगी उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाया जाएगा, अजय प्रसाद गुप्ता ने कहा की झारखंड में तेली साहू समाज को ऊंचाई पर ले जाना मेरी पहली प्रथमिकता होगी। अजय प्रसाद गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर तेली साहू समाज के लोगों ने राष्टीय तेली साहू महासंगठन के अध्यक्ष मुरारी गुप्ता और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार नीलेश के प्रति आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करने वालों में रामदास साहू, अंबिका प्रसाद गुप्ता, भगवान प्रसाद गुप्ता, सतनारायण प्रसाद गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता, भोला साव, सीताराम साहू, संजय गुप्ता, महेंद्र साव, विजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, धनंजय कुमार गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता, समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं|

RELATED ARTICLES

Most Popular