Earth9 भारत/संजीत शर्मा
पलामू जिले में गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। जिले के हर प्रखंड मुख्यालय, पुलिस थाना, पंचायत भवन, विद्यालय और जिला मुख्यालय सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर झंडोत्तोलन किया गया। लेस्लीगंज पंचायत के प्रांगण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में गरीबों की आवाज कहे जाने वाले पाकी विधायक डॉक्टर कुशवाहा शशि भूषण मेहता की गरिमामयी उपस्थिति में लेस्लीगंज पंचायत की मुखिया रेखा देवी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान भारत माता की जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।
विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने अपने संबोधन में कहा, “गणतंत्र दिवस सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि हमारे संविधान और लोकतंत्र के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर है। हमें संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर समाज को मजबूत बनाना है।”

पलामू के अन्य हिस्सों में भी गणतंत्र दिवस पर उल्लास का माहौल देखने को मिला। सभी प्रखंड मुख्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने झंडोत्तोलन किया। पुलिस मुख्यालयों और थानों में भी झंडा फहराया गया, जिसमें स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें देशभक्ति के गीत और नृत्य ने सभी को भावविभोर कर दिया।

इस मौके पर सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस पर पलामू के हर कोने में देशभक्ति की भावना चरम पर रही, और हर नागरिक ने अपने तिरंगे के प्रति गर्व और सम्मान प्रकट किया।
