Homeक्राइमछतिग्रस्त पुलिया पर निकली सरिया बनी दुर्घटना का खतरा, कभी भी हो...

छतिग्रस्त पुलिया पर निकली सरिया बनी दुर्घटना का खतरा, कभी भी हो सकती है बड़ी घटना


Earth9 भारत/संजीत कुमार
पलामू

हुसैनाबाद: हुसैनाबाद से दंगवार होते हुए बिहार जाने वाली मुख्य सड़क पर चिड़ैयाखाड़ बांध के पास राजा बाबा मंदिर के नजदीक बने पुल की जर्जर हालत लोगों के लिए खतरा बन गई है। इस पुल पर निकली सरिया हर समय दुर्घटना की आशंका पैदा कर रही है।

यह सड़क क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है, जहां से रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। पुलिया पर निकली सरिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। अगर किसी तेज रफ्तार वाहन का पहिया सरिया में फंस गया, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

एक साल से अधिक समय से जर्जर हालत में है पुलिया

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पुलिया पिछले एक साल से खराब स्थिति में है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। पुल निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यह पुलिया जल्द ही ठीक नहीं कराई गई तो बड़ा हादसा हो सकता है।

रात्रि में बढ़ जाता है खतरा

रात के समय यह खतरा और अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि सड़क अच्छी होने के कारण वाहन तेज गति से चलते हैं। अंधेरे में सरिया दिखाई नहीं देने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है।

प्रशासन से शीघ्र मरम्मत की मांग

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द इस पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके। यदि जल्द ही समाधान नहीं निकाला गया, तो लोग मजबूरन आंदोलन करने को बाध्य होंगे

RELATED ARTICLES

Most Popular